RGHNEWS ब्रेकिंग:- मरवाही उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान… देखे कब होगा चुनाव और कब आएंगे नतीजे पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग:- मरवाही उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान… देखे कब होगा चुनाव और कब आएंगे नतीजे पढ़ें पूरी खबर

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायपुर  छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मरवाही सीट पर 3 नवंबर को वोट डाले जायेंगे। 9 राज्यों के 56 सीटों के लिए आज चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया।

मरवाही सीट के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जायेंगे, वहीं 10 नवंबर को यहां काउंटिंग होंगी। इससे पहले 9 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी हो जाये, जिसके कबाद नामिनेशन की प्रक्रिया शुरू जायेगी। 10 अक्टूबर तक नामिनेशन होंगे, जबकि नामों की स्क्रूटनी 17 अक्टूबर और प्रत्याशी अपना नाम 19 अक्टूबर तक वापस ले सकेंगे।

मरवाही विधानसभा क्षेत्र 24-मरवाही उप निर्वाचन 2020 में मतदान केन्द्रों पर वोटर सेल्फी जोन बनाए जाएंगे. 10 उत्कृष्ट सेल्फी को पुरस्कार मिलेगा. मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने मरवाही विधानसभा उप चुनाव में सेल्फी पॉइंट बनाया गया

गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस 69 सीटों पर काबिज है. वहीं भाजपा 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) 4 व बहुजन समाज पार्टी 2 सीट पर जीत हासिल की है. वहीं एक सीट रिक्त है.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही की सीट खाली हो गई है. इस सीट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को चुनावी मैदान में होंगे. वहीं कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. लेकिन कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है. वहीं भाजपा ने भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button