देश

यहाँ बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल के कमरों की हालत देख पुलिस भी रह गई दंग

Bihar Sex Racket बिहार: अररिया में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। यहां बस स्टैंड स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा तो संदिग्ध अवस्था में चार युवक और चार युवती मिले। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने बताया कि अररिया एसपी सहित पुलिस पदाधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि बस स्टैंड स्थित शिवलोक आवासीय होटल में नशे का कारोबार और अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

Read more: Raigarh News: रीपा से जुड़कर ऐश कुमारी और ममता पाव के जीवन में आया बदलाव

इसको लेकर पुलिस ने एसडीओ के नेतृत्व में नगर थाना अध्यक्ष शिव शरण साह की टीम के साथ छापेमारी की। एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इसके पहले भी इस होटल में छापेमारी की थी। होटल के संचालक को भी हिरासत में लिया गया था। जब होटल में छापेमारी चल रही थी तो सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और इस होटल में की जा रही कार्रवाई के गवाह बने।

Read more: Raigarh News: लक्ष्य के प्रति खुद में समर्मण की भावना जागृत करना आवश्यक-एसडीएम श्री गगन शर्मा

Bihar Sex Racket एसडीपीओ ने बताया कि इसके पहले भी अवैध देह व्यापार के मामले में बस स्टैंड के एक और होटल को सील किया गया था और उसके संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दूसरी बड़ी कार्रवाई शुक्रवार को की गई है। इस तरह की कार्रवाई अभी लगातार अभियान के रूप में चलाई जाएगी। जिले में जहां भी इस तरह के मामले हो रहे हैं। वहां कार्रवाई कर प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button