मनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी…

Nitin Desai Suicide बॉलीवुड के जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने आत्महत्या कर ली है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने स्टूडियो में ही फांसी लगा कर जान दे दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. नितिन देसाई ने जोधा अकबर, देवदास और हम दिल दे चुके सनम जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था.

 

Read more मामूली विवाद में धारदार हथियार से काटकर पत्नी की हत्या, फिर पति ने लगा ली फांसी…

 

 

 

एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप

Nitin Desai Suicide मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था. हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था. उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है.

 

 

Related Articles

Back to top button