Raigarh News: सरस्वती सायकल योजना: हायर सेकेंडरी स्कूल किरोड़ीमल नगर में हुआ नि:शुल्क सायकल का वितरण



Raigarh News रायगढ़, छत्तीसगढ़ में बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के स्कूलों में अध्ययनरत बेटियों के लिए सरस्वती सायकल योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना अंतर्गत 9वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्ग की बीपीएल परिवार की बेटियों को नि:शुल्क सायकल दी जाती है। छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से जहाँ न सिर्फ बेटियों को आने जाने में मदद के साथ ही उनकी शिक्षा की राह भी आसान बनती है। इसी योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ीमल नगर विकास खण्ड रायगढ़ में अध्ययनरत बेटियों को नि:शुल्क सायकिल का वितरण आज किया गया।
*क्या कहते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल*
बेटियों को नियमित विद्यालय आकर पढ़ाई जारी रखने एवं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर टॉप रैंक पर आकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें के लिए कहा
*क्या कहते हैं नगर पंचायत अध्यक्ष हरीकिशोर चंद्रा*
सभी बेटियों को नियमित विद्यालय आकर पढ़ाई जारी रखने एवं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर जिले का नाम रोशन करें
Raigarh News उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री हरिकिशोर चंद्र ने संस्था में अध्ययनरत 32 बेटियों को नि:शुल्क सायकिल का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर प्राचार्य श्रीमती M क्रिकेटर, व्याख्याता श्री सिन्हा सर एवं किरोड़ीमल नगर पंचायत के सभापति इकबाल भाई एवं सभी पार्षद एवं सभी स्कूल के स्टाफ ने सभी बेटियों को नियमित विद्यालय आकर पढ़ाई जारी रखने एवं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर परिवार एवं समाज का नाम रोशन करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।



