हड़ताली संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी..देखें नाम की सूची

order for termination : बीजापुर। बीजापुर जिले में हड़ताली संविदाकर्मियों पर गाज गिरी है, यहां पर NHM के 211 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि संविलियन की मांग को लेकर ये सभी संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं।
Read more: मुख्यमंत्री श्री बघेल 01 अगस्त को बिलासपुर संभाग के युवाओं से करेंगे भेंट मुलाकात
order for termination छत्तीसगढ़ में लंबे समय से नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदाकर्मचारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। नेशनल हेल्थ मिशन के 211 कर्मचारियों की सेवा सोमवार को समाप्त कर दी गई। इसे लेकर बीजापुर कलेक्टर कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि 26 जुलाई को आदेश निकालकर कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा गया था। राज्य सरकार की ओर से एस्मा भी लगाया गया, लेकिन कर्मचारी नहीं लौटे। इस पर कार्रवाई की गई है।



