RGHNEWS ब्रेकिंग :- बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय शामिल हुए इस पार्टी में, काशी के बाबा ने कल रोका था इसलिए आज सदस्य बने – RGH NEWS
राजनीतिक

RGHNEWS ब्रेकिंग :- बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय शामिल हुए इस पार्टी में, काशी के बाबा ने कल रोका था इसलिए आज सदस्य बने

 

RGHNEWS रविवार की शाम राज्य की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइडेड (JDU) में शामिल हो गए. गुप्तेश्वर पांडे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पार्टी में शामिल हुए. पांडे शनिवार को भी जेडीयू दफ्तर गए थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी लेकिन पार्टी में शामिल नहीं हो सके थे. पांडे ने चुनावी पारी खेलने के लिए ही पिछले दिनो डीजीपी पद से इस्तीफा देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) ली थी. माना जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडे अपने गृह जिले बक्सर से चुनाव लड़ सकते हैं.

शनिवार को पांडे जेडीयू दफ्तर में करीब 10 मिनट तक रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सीएम से मुलाकात की थी. बाहर जब मीडिया ने उनसे पूछा था कि कब जेडीयू में शामिल हो रहे हैं, तब उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल किसी भी दल में शामिल होने नहीं जा रहे. वह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात करने आए थे क्योंकि सीएम ने बतौर डीजीपी काम करने के लिए अच्छा माहौल दिया था.

बिहार में कहीं से भी लड़ेंगे गुप्तेश्वर पांडे, जीत जाएंगे; बोले गिरिराज सिंह

हालांकि, पांडे ने इशारा किया था कि उनके समर्थक चाहते हैं कि वो चुनाव लड़ें. इस दौरान पांडे नेनीतीश सरकार की शराबबंदी से लेकर बिजली, सड़क और विकास के तमाम काम की खुलकर प्रशंसा की. पांडे के अलावा एक और पूर्व डीजी ने जेडीयू के साथ अपना सियासी सफऱ शुरू किया है. पूर्व डीजी (भवन निर्माणः सुनील कुमार ने पिछले महीने ही जेडीयू ज्वाइन किया था.
पिछले महीने पांडे तब सुर्खियों में थे, जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मौत के केस में रिया चक्रवर्ती पर औकात से जुड़ी टिप्पणी की थी. गुप्तेशवर पहले पूर्व डीजी (महानिदेशक) नहीं है जो रिटायरमेंट के बाद सियासी पारी खेलने जा रहे हैं.

अपनी राजनीतिक पारी पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, ‘मैं शुरू से जनता का आदमी रहा हूं’

 

नीतीश कुमार ने आख‍िर अशोक चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष क्यों बनाया?

बीजेपी युवा मोर्चा के नए चीफ ने बेरोजगारी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव को दिया जवाब…
बिहार में कहीं से भी लड़ेंगे गुप्तेश्वर पांडे, जीत जाएंगे; बोले गिरिराज सिंह, चिराग की भी तारीफ की
बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे आज शाम होंगे JDU में शामिल, सियासी पारी शुरू करने के लिए लिया था VRS
तेजस्वी का चुनावी दांव- ‘पहली कैबिनेट में पहली कलम से बिहार के 10 लाख युवाओं को देंगे जॉब’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button