छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर आया बड़ा अपडेट

Samvida karmchariyo    रायपुर: छत्तीसगढ़ में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। हालांकि सरकार ने बीते दिनों संविदा कर्मचारियों के वेतनमान में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। लेकिन सरकार का ये कदम सफल साबित नहीं हुआ और संविदा कर्मचारियों का प्रर्दशन लगातार जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि जल्द ही संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए फैसला लिया जा सकता है। सरकार के इस फैसले के बाद दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की उम्मीद जग गई है।

दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है और सभी विभागों से कर्मचारियों की जानकारी मंगाई गई है। एक सप्ताह के भी जानकारी देना होगा। इसके बाद से कयास लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार सभी संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव एसके सिंह ने सभी सरकारी विभागों को 25 जुलाई को एक पत्र जारी किया है। इसमें नए सिरे से संविदा और दैनिक वेतन भोगी, अनियमित दैनिक श्रमिकों की जानकारी मांगी गई है।

Read more: बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

Samvida karmchariyo    जारी आदेश में कहा गया है कि साल 2004 से 2018 और 2019 से 2023 तक सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति और संविदा, अनियमित और दैनिक वेतन पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की अलग-अलग जानकारी तैयार करने को कहा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। यानी 15 अगस्त को भूपेश सरकार सविंदा कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है।

Related Articles

Back to top button