Raigarh News: चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्यवाही में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्यवाही में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News *रायगढ़* । एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही के दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर शहर तथा ग्रामीण इलाकों में मुखबिर सक्रिय कर शराब रेड कार्यवाही की जा रही है । आज सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में देहात भ्रमण दौरान चक्रधरनगर की टीम द्वारा ग्राम बरलिया, दनौट के मध्य रोड किनारे जंगल पर *आरोपी अभय राम पिता चमार सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन बरगांव थाना पूंजीपथरा रायगढ़* को 10 और 5 लीटर वाली जरकीन में महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है ।

Read more: Raigarh News: खाखी का मानवीय चेहरा : डॉयल 112 के स्टाफ ने प्रसूता को कांवर में लेकर खेत और पगडंडी रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला

Raigarh News टीआई चक्रधरनगर को मुखबीर से रोड़ किनारे संदिग्ध व्यक्ति के शराब के साथ देखे जाने की सूचना मिला था । आरोपी अभय राम के कब्जे से पुलिस ने करीबन *30 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 3,000 रूपये* की जप्ती कर थाना लाया गया । आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button