Rashifal 24 July: आज इन 3 राशि को हो सकती है समस्या, पढ़ें अपना राशिफल... – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Rashifal 24 July: आज इन 3 राशि को हो सकती है समस्या, पढ़ें अपना राशिफल…

24 July Rashifal मेष राशि वालों की ग्रह दशा आज शुभ है और आपको लाभ होगा। ग्रहों की शुभ दशा से आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं और उसमें आप खुद को खरा साबित कर पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है और किस्‍मत आपका साथ देगी।

 

वृष राशि के लोगों का दिन शुभ है और ग्रहों का साथ मिलने से आपके सभी रुके कार्य संपन्‍न होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। आज आप किसी जरूरी कार्य में धन खर्च करेंगे। शुक्र की शुभ दृष्टि से आपको सांसारिक सुख की प्राप्ति होगी। आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहस न करें और फालतू खर्च से बचें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी

मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ है और आपके लिए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपको राज्य से सम्मान प्राप्‍त होगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। उधार में कमी आएगी और आप उसे चुकाने में सफल होंगे

कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दिन शुभ होगा और आपको कहीं से काफी समय से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। नए संबंधों से आपको लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता प्राप्‍त हो सकती है। रात्रि के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और आपको लाभ होगा।

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत सूझबूझ से काम लेने का है और आपको कुछ मामलों में हानि हो सकती है। आज आपका काफी समय से कोई रुका कार्य फिर से आरंभ हो सकता है और इससे आपको आत्मसंतोष होगा। दूसरों की राय पर अमल करने से पहले अपने भी दिमाग का प्रयोग करें। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आपको लाभ होगा और आपके कार्य संपन्‍न होंगे।

कन्या राशि वालों के लिए आज ग्रहों के शुभ योग का निर्माण हो रहा है और आज आपके लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। विवाद से बचें और अपने काम पर फोकस करें। अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में अचानक से कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग करेंगे और आपके कार्य समय से पूर्ण होंगे।

तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। महानपुरुषों से मेलजोल का लाभ आपको मिलेगा। किसी प्रकार का बदलाव होने से आपको अचानक से बड़े लाभ प्राप्‍त हो सकते हैं। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद ही कोई फैसला करें। घर के पुराने लटके हुए कार्य संपन्‍न हो सकते हैं और आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में मित्रों के साथ समय व्‍यतीत करेंगे और कहीं घूमने की प्‍लानिंग हो सकती है। मामला कार्यक्षेत्र का हो या कारोबार का, आप अपने काम ईमानदारी से पूरे करेंगे।

धनु राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुराने उधार से मुक्‍त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीद करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें और जरूरी सामान की खरीद करने जा सकते हैं।

मकर राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आपकी योजनाएं आज सफल होंगी। बहन-भाई के रिश्‍ते की बात आगे बढ़ सकती है। मांगलिक समारोह में शामिल होने के अवसर प्राप्‍त होंगे। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है और आपसे मदद मांग सकता है। कोई भी फैसला इस संबंध में सोचविचारकर ही लें।

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और आनंद में बीतेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। सक्रिय राजनीति में भाग लेने के योग बन रहे हैं और आपकी योजनाएं सफल होंगी। दिन का उत्तरार्द्ध भी शुभ होगा। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है और आपको लाभ होगा।

24 July Rashifalमीन राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल के लोगों से लाभ हो सकता है और सम्‍मान प्राप्‍त हो सकता है। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकती है। जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि के स्वामी की कृपा से रुके कार्य पूर्ण होंगे और कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button