मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी करने वाले तीन मुख्य आरोपियों समेत 4 गिरफ्तार... – RGH NEWS
देश

मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी करने वाले तीन मुख्य आरोपियों समेत 4 गिरफ्तार…

manipur violence मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र का वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश गुस्सा में है। दरअसल, घटना चार मई है। जिसका वीडिया बुधवार को सोशल मीडिया वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद मणिपुर सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया और अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है

manipur violence बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इससे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया, हमने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। मामले में जांच जारी है और घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा। उधर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने भी मणिपुर सरकार को नोटिस भेजा है और इस मामले में की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है।

 

Read more Virat Kohli वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में हुए शुमार…!

 

 

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने क्या कहा?

manipur violence सीएम एन बीरेन सिंह ने घटना को अमानवीय बताते हुए दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि ये मानवता के प्रति अपराध है और उनकी सरकार इस जघन्य अपराध पर चुप नहीं रहेगी। घटना में शामिल अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए अधिकारियों को व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button