खेल

राजस्थान ने चेन्नई को 16 रन से हराया, CSK ने राजस्थान के खिलाफ अब तक हुए 23 में से 14 मैच जीते, जबकि 9 में हार मिली

नई दिल्ली.  संजू सैमसन, स्‍टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर की आतिशी बल्‍लेबाजी के बाद राहुल टेवातिया की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्‍थान रॉयल्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 16 रनों से हराकर आईपीएल के 13वें सीजन में अपने अभियान का विजयी आगाज किया. टॉस जीतकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने राजस्‍थान को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया और राजस्‍थान ने आईपीएल 2020 का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. उसने मंगलवार को 7 विकेट पर 216 रन बनाए. जवाब में चेन्‍नई निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई

राजस्थान की ओर से संजू सैमसन (Sanju Samson) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने आईपीएल 2020 का सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया. सैमसन 32 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान के कप्तान स्टीवन स्मिथ (69) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने 8 गेंद पर 27 रन बनाए. यह राजस्थान रॉयल्स का सीजन 2020 में पहला मैच है.

आईपीएल 2020 में मंगलवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) और राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के बीच मुकाबला हुआ. चेन्‍नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग की. उसकी शुरुआत खराब रही. युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन दूसरे विकेट के लिए चेन्नई के गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी.

सैमसन ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई

रॉयल्स ने 7 विकेट गंवाकर 216 रन बनाए, जो यूएई में आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 18 अप्रैल 2014 को किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ ही 206 रन बनाए थे। सैमसन के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 69 रन की पारी खेली। स्मिथ ने लीग की 9वीं और संजू सैमसन ने अपनी 11वीं फिफ्टी लगाई। साथ ही सैमसन 19 बॉल पर फिफ्टी लगाने वाले 8वें प्लेयर भी बने।

आर्चर ने आखिर में 8 बॉल पर 27 रन की पारी खेली

आखिर में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर ने 8 बॉल पर 27 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने पारी और लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवर में 30 रन लिए। इसमें आर्चर ने 4 छक्के लगाए। इन पारी की बदौलत रॉयल्स ने 7 विकेट गंवाकर 216 रन बनाए। चेन्नई के लिए सैम करन ने 3 विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर, एनगिडी और पीयूष चावला को 1-1 विकेट मिला।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button