फीफा विमेंस वर्ल्ड कप उद्घाटन से पहले गोलीबारी, दो लोगों की मौत…

Football World Cup न्यूजीलैंड में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ऑकलैंड में गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना से कई लोगों की घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई, जब महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन से कुछ घंटे बचे हुए थे। न्यूजीलैंड पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक बंदूकधारी शख्स ने मध्य ऑकलैंड के एक निर्माण स्थल पर गोलीबारी की। पुलिस ने भी बंदूकधारी को भी मार गिराया
Women’s Football World Cup घटना को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैंड में हुई गोलीबारी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक निर्माण स्थल पर हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारियों सहित छह लोग घायल हो गए। बता दें कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया साथ मिलकर कर रहे हैं।
Read more 5 दिन में 3 फीसदी सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानें Petrol और Diesel के लेटेस्ट रेट….
Football World Cupपुलिस ने एक बयान में कि अपराधी भी मर चुका है। उन्होंने कहा कि यह घटना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है। बता दें कि ऑकलैंड के ईडन पार्क में महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन मैच से कुछ घंटे पहले ही सिटी सेंटर की व्यस्त सड़कों में से एक में गोलीबारी हुई है।