खेल

RGHNEWS ब्रेकिंग :- बेंगलुरु ने हैदराबाद को 10 रन से हराया,जीत के हीरो रहे चहल, बेयरस्टो और मनीष पांडे को आउट किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सीजन के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हरा दिया। विराट कोहली लीग में एक टीम को 50 मैच जिताने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स, गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 50 से ज्यादा मैच जिता चुके हैं। धोनी सीएसके को 100 मैच जिताने वाले अकेले कप्तान हैं।

आरसीबी की जीत के हीरो स्पिनर युजवेंद्र चहल रहे, जिन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे को आउट किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन की पार्टरनशिप की थी, जिसे चहल ने तोड़ा।

बेयरस्टो तीन जीवनदान के बावजूद हैदराबाद को नहीं जिता सके

164 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कप्तान डेविड वॉर्नर 6 रन बनाकर रनआउट हो गए थे। जॉनी बेयरस्टो ने 61 और मनीष पांडे ने 34 रन बनाते हुए पारी को संभाला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में बेयरस्टो को तीन जीवनदान भी मिले थे। आरसीबी के फील्डर्स ने 40, 44 और 60 रन के निजी स्कोर पर बेयरस्टो के कैच छोड़े थे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button