डेट हो गई कन्फर्म, इस दिन शो में आ रही हैं दयाबेन

TMKOC Dayaben Return: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दयाबेन को गायब हुए लंबा वक्त हो चुका है. 6 साल पहले उन्होंने शो को अलविदा कहा था और तब से अब तक उनकी वापसी का इंतजार हो रहा है. दयाबेन (Dayaben) अहमदाबाद क्या गईं वो लौटने का नाम ही नहीं ले रहीं. इससे ना सिर्फ जेठालाल (Jethalal) बल्कि दर्शक भी काफी नाराज हैं और वो अपनी चहेतीं दयाबेन को वापस गोकुलधाम सोसायटी में देखना चाहते हैं. लेकिन वो शुभ घड़ी कब आएगी अब इसका खुलासा भी कर दिया गया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दयाबेन के शो में लौटने की तारीख का रिवील कर दी गई है.
सोमवार के एपिसोड में हुआ खुलासा
दया अहमदाबाद से कब लौटेगी इस बार इस सवाल का जवाब जानने की जेठालाल ने ठान ली थी. लेकिन सुंदरलाल था कि हर बार कन्नी काटे जा रहा था. जेठालाल के सौ बार पूछने पर भी जब सुंदर बार-बार जवाब टालता रहा तो एक प्लान बनाया गया हालांकि उस प्लान में सुंदर की बजाय फंसा जेठालाल ही, पर इससे फायदा ये हुआ कि जेठालाल को उसके सवाल का सही-सही मिल गया. सुंदर ने बता ही दिया कि दयाबेन शो में कब लौट रही हैं.
Read more: वेस्टइंडीज सीरीज के बीच टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी
दीवाली पर होगी वापसी
TMKOC Dayaben Return तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस दीवाली कुछ ज्यादा ही रौनक होगी क्योंकि शो की जान यानि दयाबेन गोकुलधाम सोसायटी में वापस लौट रही हैं वो भी इस दीवाली पर. एपिसोड में सुंदरलाल ने रिवील किया कि इस बार दीवाली का दीया उनकी प्यारी बहना ही घर पर जलाएंगी. बस इस खबर के मिलते ही ना सिर्फ जेठालाल बल्कि सभी गोकुलधामवासी खुशी से झूम उठे और अब ये खबर मिलते ही दर्शकों की खुशी का ठिकाना भी नहीं रहेगा. साल 2017 तक दिशा वकानी इस किरदार को निभा रही थीं लेकिन मैटरनिटी लीव के चलते उन्होंने ब्रेक लिया और तब से अब तक उन्होंने शो में वापसी नहीं की.



