छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

भूपेश कैबिनेट में मोहन मरकाम ने लिया मंत्री पद की शपथ….

Bhupesh cabinet Big update पीसीसी चीफ के पद से हटाए जानें के बाद विधायक मोहन मरकाम को बड़ा तोहफा मिला है। कोंडगांव सिधायक मोहन मरकाम को भूपेश सरकार में मंत्री बनाया गया है। विधायक मोहन मरकाम को राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Bhupesh cabinet Big update इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाला हैं। ठीक इससे पहले भूपेश कैबिनट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इसी बीच आज पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे हैं। मोहन मरकाम राजभवन पहुंच चुके है। कुछ ही देर में वे मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई मंत्री विधायक पहुंचे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं, लेकिन ठीक इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 13 जुलाई को इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उनकी जगह मोहन मरकाम को ये जिम्मेदारी मिल रही है। आज मोहन मरकाम मंत्री पद का शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार मोहन मरकाम को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, आज राजभवन में शपथ समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की संख्या के 15 प्रतिशत के हिसाब से मुख्यमंत्री को मिलाकर 13 मंत्री ही रह सकते हैं।

बता दें कि, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कल अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मोहन मरकाम को मंत्री मंडल में शामिल करने की बात सामने आई। डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे की खबर प्रदेश में दोपहर में फैली। बाद में डॉ. टेकाम ने खुद इस्तीफे की पुष्टि कर दी और शाम को सीएम भूपेश बघेल को इस्तीफा सौंप दिया। विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले भूपेश मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल हुआ है। वहीं कई मंत्रियों के विभाग में फेरबदल को लेकर भी चर्चा है।

 

Read more PM Modi को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नगरिक सम्मान….

 

 

Bhupesh cabinet Big update बुधवार को डा. टेकाम के इस्तीफे के बाद से ही मरकाम को मंत्री बनाने की चर्चा शुरू हो गई थी। माना जा रहा है कि मरकाम के 4 साल से कुछ ज्यादा के अध्यक्षीय कार्यकाल को पार्टी ने सफल माना है। इसलिए पद से हटाने के 24 घंटे के भीतर उन्हें मंत्री बनाने की घोषणा कर दी गई। पद से हटाने के 48 घंटे के भीतर वे मंत्रीपद की शपथ भी ले लेंगे

Related Articles

Back to top button