Kapil Sharma की Zwigato ने ऑस्कर में बनाई `खास` जगह…

Zwigato Film: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने ज्विगाटो फिल्म में अपनी एक्टिंग से हर किसी को सरप्राइज कर दिया था. ऑडियंस और क्रिटिक्स से तारीफें पाने के बाद अब ज्विगाटो को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के खास कलेक्शन की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है. जी हां…कपिल शर्मा (Kapil Sharma Movies) की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है. वहीं जैसे ही ज्विगाटो को ऑस्कर में खास जगह मिली, वैसे ही फिल्म की डायरेक्टर और को-राइटर नंदिता दास ने तंज का बाण छोड़ दिया है.
ज्विगाटो (Zwigato in Oscars Library) को ऑस्कर की लाइब्रेरी में जगह मिलने पर नंदिता दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है. नंदिता ने पोस्ट में लिखा- ‘मैं सबसे ज्यादा सरप्राइज और खुश थी जब अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंस (द ऑस्कर) से ई-मेल आया कि वह ज्विगाटो की स्क्रिप्ट को अपने परमानेंट कोर-कलेक्शन में जगह दे रहे हैं. यह एक खुशनुमा रिमाइंडर है कि फिल्म जरुरी थी और हमें खुशी है कि हमने बनाई. मैं मानती हूं कि जब कहानियां असली होती हैं और कॉनटेक्सट से जुड़ी होती हैं तब वह कल्चर और बॉर्ड्स को तोड़कर वर्ल्ड सिनेमा का हिस्सा बन जाती हैं…’
Read more शुरु हुई इस धमाकेदार Electric Bike की डिलीवरी, कीमत बस इतनी!
नंदिता दास ने किया ऑस्कर का किया शुक्रिया!
Zwigato Filmनंदिता ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि यह स्टूडेंट्स, फिल्ममेकर्स और राइट्स के लिए लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेगी…’ नंदिता दास ने साथ ही लिखा- ‘उम्मीद है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आप यह पढ़ रहे होंगे! और मुझे लगता है कि अब ऑडियंस को ज्विगाटो देखने का मौका देना चाहिए. थैंक्यू लाइब्रेरी ऑफ द अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस इस सम्मान के लिए!’ बता दें, फिल्म ज्विगाटो का निर्देशन और समीर पाटिल के साथ फिल्म का लेखन भी नंदिता दास ने किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. ज्विगाटो के सिनेमाघरों में रिलीज होकर कई महीने बीत गए हैं लेकिन फिल्म अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं की गई है.



