चेन्नई ने मुंबई को 5 विकेट से हराया…मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट पर 162 बनाए, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आईपीएल के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए और मैच जीत लिया। चेन्नई ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई को दूसरी बार शिकस्त दी है।
163 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शुरुआती 2 ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे। पारी को अंबाती रायडू (71) और फाफ डु प्लेसिस (58) ने संभाला और तीसरे विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप की। इस जीत के साथ सीएसके 2 पॉइंट्स हासिल कर टैली में टॉप पर है। मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया।
- मैन ऑफ द मैच: अंबाती रायडू
- गेमचेंजर ऑफ द मैच: फाफ डू प्लेसिस
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक
- लेट्स क्रैक अ सिक्स: अंबाती रायडू
- पावर प्लेयर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक
दोनों टीमों के बीच चौथी बार ओपनिंग मैच हुआ
सीएसके और मुंबई ने चौथी बार आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला है। इसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीती हैं। मुंबई-चेन्नई के बीच आईपीएल का पिछला ओपनिंग मैच 2018 में हुआ था। तब भी चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा 7 बार ओपनिंग मैच खेला है।
मुंबई इंडियंस अंतिम एकादश: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
चेन्नई सुपर किंग्स अंतिम एकादश: मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डू प्लेसी, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एंगिडी