2 आदिवासी युवकों की बेदम पिटाई का वीडियो वायरल – RGH NEWS
देश

2 आदिवासी युवकों की बेदम पिटाई का वीडियो वायरल

Video इंदौर। इंदौर में 2 आदिवासी युवकों की पिटाई का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि इन युवकों को 8 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई है। वहीं मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक गिरने को लेकर विवाद हुआ था। यह राउ थाना क्षेत्र का मामला बताया जा है है। वहीं वीडियो वायरल होन के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है

इधर भोपाल में इस मामले में PCC चीफ कमलनाथ का ट्वीट कर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार सभी सीमाओं को लांघ गए हैं। आदिवासी समुदाय की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है, सीधी घटना के बाद इंदौर में 2 आदिवासियों की पिटाई की गई। राऊ क्षेत्र में बच्चों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है, पिटाई का वीडियो रुह कांपने वाली है। भाजपा के कुशासन ने समाज में इतनी घृणा घोल दी है? इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। समाज में विकृत मानसिकता को बढ़ावा देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए

Read more महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की बड़ी पहल

Video इस मामले में प्रदेश सरकार के मंत्रियों का बयान भी सामने आया है। इंदौर घटना पर अरविंद भदौरिया ने कहा आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।मंत्री ऊषा ठाकुर का बयान भी सामने आया है। इंदौर घटना पर उषा ठाकुर ने कहा, प्रदेश में कानून बहुत मजबूत है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के आरोपों पर कहा मुझे चिंता है, कहीं ऐसी हरकतें कांग्रेसी तो नहीं करवा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button