चलती ट्रेन से कूद गई दो बहनें, दोनों की मौत – RGH NEWS
देश

चलती ट्रेन से कूद गई दो बहनें, दोनों की मौत

Painful death उन्नाव: स्कूल से अपने घर लौट रही बहने गलत ट्रेन में बैठ गई थी। उन्हें जैसे इस बात का पता चला उन्होंने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। हैरान कर देने वाला पूरा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है। रेलवे पुलिस ने शवों को जब्त कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। दो-दो बहनों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल झांसी पैसेंजर ट्रेन में बैठने के बजाए दो सगी बहनें अनजाने में झांसी इंटरसिटी में बैठ गईं। जैतीपुर में ट्रेन के न रुकने पर दोनों बहनों ने घबराहट में चलती ट्रेन से अचानक ही छलांग लगा दी। इस दौरान ट्रेन के कोच से टकराकर दोनों रेल ट्रैक किनारे खेत में जा गिरीं और इस हादसे में दोनों बहनों को अपनी जान गंवानी पड़़ गई।

Read more: JIO ने लॉन्च किया ये धमाकेदार प्लान्स,जल्दी उठाएं लाभ

Painful death बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तो गेटमैन की सूचना पर जीआरपी व सोहरामऊ पुलिस घटनास्थल तत्काल पहंची। दोनों को अपने कब्जे में लिया तो पता लगा कि सौम्या नाम की लड़की की मौके पर मौत हो गई। (Painful death of two sisters in Unnao) वहीं, निष्ठा नाम की बच्ची को आनन फानन लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button