सरकारी अस्पताल में 6 दिन में 20 नवजात बच्चों की मौत, दूषित दूध पिलाने का आरोप.... – RGH NEWS
देश

सरकारी अस्पताल में 6 दिन में 20 नवजात बच्चों की मौत, दूषित दूध पिलाने का आरोप….

MP इंदौर शहर में स्थित एक बड़े अस्पताल में 6 दिनों में 20 बच्चों की जान जा चुकी है, गुरुवार को भी 2 बच्चों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। पैरेंट्स अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इंदौर में स्थित महाराजा तुकोजी राव सरकारी अस्पताल में 20 बच्चों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है, परिजनों का कहना है कि बच्चों को दूषित दूध दिया जाता है, यहां का स्टॉफ इलाज में भी लापरवाही बरतता है, बच्चों को देखने की अपेक्षा स्टॉफ मोबाइल पर लगा रहता है, इस कारण बच्चों की मौत हो रही है, बच्चों को ऐसा दूध दिया जाता है, जिससे बच्चों का पेट फूलने लगता है और उनकी मौत हो जाती है।

 

इस मामले में हॉस्पिटल एचओडी डॉ प्रीति मालपानी ने कहा कि जिस बच्चे की मौत हुई है, वह समय से पहले हो गया था, उसका वजन भी कम था, ये बच्चा 7 माह कुछ दिन में पैदा हुआ था, ऐसे बच्चों को काफी रिस्क होती है, इंफेक्शन हो गया था, जिसका ट्रीटमेंट स्टार्ट कर दिया था, इंफेक्शन को ठीक होने में भी काफी टाइम लगता है, पेट का इंफेक्शन हो गया था। हमने बच्चे को बचाने की सभी कोशिशें की थी।

 

Read more CG News: पीएम मोदी की सभा में जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की दर्दनाक मौत…

 

 

MPएमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दीक्षित का कहना है कि यहां अन्य जगहों से रैफर होकर क्रिटिकल कंडीशन में बच्चे आते हैं। यहां उन्हें बचाने के प्रयास किए जाते हैं। इसलिए यहां बच्चों की संख्या भी ज्यादा होती है। आज क्रिटिकल कंडीशन वाले दो बच्चों की मौत हुई है। दीक्षित का कहना है कि पिछले 6 दिन में 20 बच्चों की मौत हुई है। यहां प्रतिदिन तीन-चार बच्चों की मौतें सामान्य बात है।

Related Articles

Back to top button