नई ड्रेस पहन सड़क पर निकलीं उर्फी, अंदाज ऐसा कि लग गया जाम

Urfi Javed New Video: हर दिन अतरंगी फैशन सेंस से सोशल मीडिया पर बवाल मचा देने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक बार फिर से अपने हुस्न का दीदार करा दिया है. उर्फी जावेद इस बार ऐसी ड्रेस पहनकर सड़क पर निकल पड़ीं, जिसके बाद ट्रैफिक ही जाम हो जाता है. उर्फी जावेद का हाल ही में नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उर्फी ट्रांसपेरेंट कपड़े की ड्रेस पहन सड़क पर कैमरा के लिए पोज करती नजर आ रही हैं. उर्फी के नए अंदाज ने लोगों को दांतों तले नाखून चबाने को मजबूर कर दिया है.
Urfi Javed का नया लुक देख कानों से निकल पड़ेगा धुंआ!
उर्फी जावेद ने नए लुक में मूव कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहनी है. डीप नेक वाली उर्फी जावेद की ड्रेस पर सेम कलर में फूल भी बने हैं, लेकिन ट्वीट यह है कि हसीना की पूरी की पूरी ड्रेस ट्रांसपेरेंट है. जी हां…उर्फी जावेद ने इस बार ट्रांसपेरेंट कपड़े की ड्रेस पहनकर बीच सड़क में अपने हुस्न का दीदार कराया है. उर्फी जावेद ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस के नीचे मूव कलर के ही अंडरगारमेंट्स कैरी किए हैं. उर्फी ने सेक्सी ट्रांसपेरेंट ड्रेस के साथ बालों को जूड़ा बनाकर अपना नया लुक पूरा किया है.
उर्फी जावेद को देख लगा सड़क पर जाम!
Urfi Javed New Video उर्फी जावेद के नए लुक वीडियो में देख सकते हैं कि जब हसीना पैपराजी के सामने पोज कर रही थीं, जब उनके पीछे गाड़ियों का हुजूम लग जाता है और चारों तरफ से हॉर्न की आवाजें आने लगती हैं. जिसके बाद उर्फी जावेद खुद ही गाड़ियों को निकलने के लिए कहती भी दिखाई दे रही हैं. फिर उर्फी सड़क से साइड हटकर कैमरा के लिए पोज करने लगती हैं. उर्फी जावेद के ट्रांसपेरेंट ड्रेस लुक वाला नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.



