देश

8वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात…

Student Commits Suicide: मुंबई। मुंबई के अंधेरी इलाके में कॉलेज की एक छात्रा ने बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डी एन नगर पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले एक पेज का ‘नोट’ लिखा था, जिससे पता चलता है कि वह अवसाद में चली गई थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया

Read more: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला….CBI को सौंपा जाएगा CGPSC में गड़बड़ी की जांच का जिम्मा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना पश्चिमी उपनगर के एसवी रोड पर स्थित मिलियनेयर हेरिटेज सोसाइटी में हुई। उन्होंने बताया कि छात्रा की पहचान विधि प्रमोद कुमार सिंह के रूप में की गयी है, जो पिछले कुछ वर्षों से पेइंग गेस्ट के रूप में इमारत में रह रही थी, जबकि उसके परिवार के सदस्य पड़ोसी ठाणे जिले में रहते हैं।

Read more: ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, विराट को हुआ फायदा

Student Commits Suicide: पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रा विले पार्ले के मीठीबाई कॉलेज की छात्रा थी। घटनास्थल से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। इमारत के चौकीदार ने सबसे पहले छात्रा के शव को जमीन पर देखा और फिर सोसाइटी के अन्य सदस्यों को जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर छात्रा के परिवार को सूचित कर दिया है। छात्रा के आत्महत्या करने के सही कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button