केंद्र सरकार के लाखो कर्मचारियों के लिए “GOOD NEWS” अब ग्रेच्युटी लिमिट बढ़कर इतने लाख रुपये हुयी?

7th Pay Commission: सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसमें कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया गया है। ये उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने पेंशन का विकल्प चुना था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी (Effective) होगी, जिसमें BSNL और MTNL के कर्मचारी शामिल होंगे।
Read More:Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों को व्यापार में मिलेगा मुनाफा, पढ़े दैनिक राशिफल
20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख ग्रेच्युटी लिमिट
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने 30 मई को एक अधिसूचना जारी की थी। जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई थी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी हुई थी। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन के 50% तक पहुंचाने के जैसा ही है। नियमों के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA के मूल वेतन के 50% तक पहुंचने पर सभी भत्तों में 25% की बढ़ोतरी होती है।
इन कर्मचारियों को होगा फायदा ?
संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग ने BSNL और MTNL के कर्मचारियों के लिए यह ऐलान किया है। जिसमें ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रुपये के बजाय 25 लाख रुपये कर दी गई है। लेकिन इसमें वही कर्मचारी आएंगे जिन्होंने संयुक्त सेवा के लिए पेंशन का ऑप्शन चुना था, या जिनकी पेंशन सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के नियम 37 के मिलती है।
हालांकि अभी पेंशन या पारिवारिक पेंशन बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फार्मूले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहले से बनाए गए फार्मूले के मुताबिक ही पेंशन मिलती रहेगी।
Read More:Raigarh News: रायगढ़ के पूर्व MLA के ऊपर हुआ FIR, जाने पूरी मामला सिर्फ RGHNEWS पर
ग्रेच्युटी का अर्थ है..!!
ग्रेच्युटी किसी भी सरकारी कर्मचारी को दी जाने वाली एकमुश्त राशि होता है। जो कर्मचारी सर्विस के लिए दी जाती है। ग्रेच्युटी का भुगतान रिटायरमेंट के समय पर होता है, लेकिन कई मामलों में इसे रिटायरमेंट से पहले भी ले सकते हैं। इस ग्रेच्युटी की लिमिट पहले 20 लाख रुपये थी जिसको बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया गया है।


