देश

74 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

74 IAS TRANSFER जयपुर। राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 74 IAS अफसरों की तबादला सूची जारी की गई. कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं. कुंजीलाल मीणा का UDH से तबादला हुआ. टी.रविकांत को UDH की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी. कुंजीलाल मीणा को महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान लगाया गया. आधा दर्जन कलेक्टर भी बदले गए. साथ ही 15 नए ​जिलों के लिए विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है. सोमवार को राजस्थान के 74 अफसरों के तबादले किए गए हैं जिसकी ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई है. कार्मिक विभाग की इस लिस्ट में कुल 74 अफसरों का नाम शामिल है. जिसमें नए घोषित 15 जिलों में भी पहली बार विशेषाधिकारी लगाया गया है. बता दें, शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हटाकर आईजीपीआरएस में महानिदेशक बनाया गया है.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button