7 युवकों ने मिलकर आदिवासी महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम – RGH NEWS
देश

7 युवकों ने मिलकर आदिवासी महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम

gangrape with tribal woman : साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है। जहां एक आदिवासी महिला के साथ ऐसी दरिंदगी हुई है जिसे सुन आपकी भी रूह कांप जाएगी। आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आय दिन कोई ना कोई महिला इसका शिकार होते रहती है। एक विवाहित महिला और उसके पति के साथ पहले तो मारपीट की जाती है। उसके बाद महिला के साथ सभी ने मिलकर दुष्कर्म किया। हालांकि सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई विवाहित महिला

घटना बोरियो थाना क्षेत्र के जेटकेकुम्हर जोड़ी पंचायत की है। जहां सरायबिंदा गांव की रहने वाली आदिवासी समुदाय की एक विवाहित महिला सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई है। पीड़ित महिला की पति ने बताया कि हम दोनों पति-पत्नी गुरुवार की दोपहर को मेले देखने के लिए जेटके कुम्हरजोड़ी गांव गए थे और वहां से रात ग्यारह बजे लोटनें के क्रम में अचानक पांच से सात युवक बाइक पर सवार होकर आयें और हमे घेर लिया।

बिना किसी बात के अचानक मुझ से मारपीट करने लगें। इसी बीच मेरी पत्नी के साथ पहले तो कुछ युवक जबरन छेड़खानी करने लगे और उसके बाद एक के बाद एक सभी ने मेर सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। जब दर्द में मेरी पत्नी ने चिल्लाना शुरू किया तो सभी मौके से भाग गए।

Read more: Raigarh News: स्कूल के बाहर से बाइक चोरी की सूचना पर हरकत में आयी घरघोड़ा पुलिस, चंद घंटों में मिली बाइक

विशेष टीम का किया गया था गठन

gangrape with tribal woman बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान ने पीड़ित महिला के पति के बयान दर्ज कर जिले के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए जिले के सदर अस्पताल में भेज दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी करने के बाद पुलिस ने बोरियो थाना क्षेत्र से सभी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button