60 साल की उम्र में ससुर को चढ़ी जवानी, 21 साल की बहू को लेकर हुआ फरार – RGH NEWS
देश

60 साल की उम्र में ससुर को चढ़ी जवानी, 21 साल की बहू को लेकर हुआ फरार

बूंदी: यहां से प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मामले को जिसने भी जाना है हर कोई हैरान है। दरअसल ससुर को अपनी ही बहू से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। वही, जब दोनों के रिश्तों के बारे में महिला के पति को जानकारी मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया गया कि ससुर 60 साल का है और बहू 21 साल की है। पीड़ित पति दौड़ते भागते थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाने लगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सिलोर गांव है। वहां के पीड़ित युवक पवन वैरागी ने इस संबंध में अपने पिता रमेश वैरागी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पवन का आरोप है कि ‘मेरे पिता मेरी पत्नी को भगाकर ले गए’। पीड़ित का कहना है कि पुलिस उसकी रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं ले रही है। पवन के छह माह की एक बेटी है। पीड़ित युवक का आरोप है कि वे उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। उसने आरोप लगाया कि उसका पिता पहले भी गलत-सलत हरकतें करता था। उसकी पत्नी सीधे स्वभाव की है। पिता उसे डराता धमकाता भी था। पवन आरसीसी का काम करता है। वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है।

वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पवन बैरागी ने पत्नी को भगाकर ले जाने के लिए पिता पर शक जाहिर किया है। जांच जारी है। बहरहाल, पुलिस मामले में सरगर्मी से दोनो प्रेमियों की तलाश कर रही है। साथ ही परिजनों से भी पुलिस की मदद के लिए कहा गया है। परिजनों के द्वारा दी गई हर संभावित ठिकाने पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। पवन बैरागी की ओर से पिता रमेश बैरागी के खिलाफ दी गई रिपोर्ट में अपनी मोटरसाइकिल का चोरी होना भी बताया गया है। दोनों ससूर-बहू इसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हुए हैं। पुलिस इस मामले में मोटरसाइकिल नबरों को आधार बनाकर भी मामले में तफ्तीश कर रही है

Related Articles

Back to top button