6 जून को लॉन्च हो रही है होंडा एलिवेट SUV, Creta को देगी टक्कर…

Honda Elevate: बीते कुछ सालों में धीरे-धीरे होंडा कार्स इंडिया का पोर्टफोलियो घटकर सिर्फ दो कारों तक सीमित हो गया है. मौजूदा समय में होंडा अपनी दो सेडान- अमेज और सिटी बेच रही है. लेकिन, अब कंपनी अगले महीने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नई मिड साइज एसयूवी पेश करने वाली है. ऑल-न्यू होंडा एलिवेट एसयूवी 6 जून 2023 को भारत में डेब्यू करेगी. इसके ग्लोबल प्रीमियर से पहले जापानी कार निर्माता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एसयूवी का आधिकारिक टीजर जारी किया है.
आगामी होंडा एलिवेट पांचवीं पीढ़ी की सिटी सेडान के साथ प्लेटफॉर्म साझा कर सकती है. इसकी लंबाई लगभग 4.2 मीटर से 4.3 मीटर तक हो सकती है. इसमें विदेशों में बिकने वाली सीआर-वी और एचआर-वी एसयूवी के डिजाइन एमिलेंट्स नजर आ सकते हैं. उम्मीद की जा सकती है कि यह मिड-साइज़ SUV काफी फीचर लोडेड होगी. इसे लेवल-2 ADAS भी दिया जा सकता है. हालांकि, लेटेस्ट टीजर इमेज सिर्फ सामान्य इलेक्ट्रिक सनरूफ नजर आ रही है, न कि पैनोरमिक सनरूफ.
Also read हिंद महासागर में नाव पलटने से 39 लोग लापता, खोज आभियान जारी..
Honda Elevateसिटी सेडान की तरह ही होंडा एलिवेट एसयूवी को दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है. पहला ऑप्शन 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन (121 बीएचपी) हो सकता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सीवीटी के साथ जोड़ा जा सकता है. वहीं, दूसरे ऑप्शन के रूप में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल स्ट्रांग हाइब्रिड यूनिट दी जा सकती है, इसमें ई-सीवीटी हो सकता है.



