4 SDM समेत 5 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

SDM transfer in bilaspur: बिलासपुर। जिला प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिले में नए कलेक्टर के आने के बाद यहां राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर संजीव झा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सुभाष सिंह राज SDM बिलासपुर बनाए गए हैं, वहीं अमित कुमार सिन्हा SDM कोटा और बजरंग सिंह वर्मा SDM मस्तूरी बनाए गए हैं। हरिओम द्विवेदी SDM बिल्हा और महेश कुमार शर्मा उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं।
Read more: Raigarh News: कोतवाली पुलिस के हाथ आया शातिर बाइक चोर, आरोपी से चोरी की एक स्कुटी और दो मोटर बरामद
SDM transfer in bilaspur वहीं जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई करते हुए सचिव प्रदीप कर्कवाल को निलंबित कर दिया है। शासकीय खाते से लाखों रुपए का गबन करने का आरोप लगा है। सचिव ने सरपंच के मौत के बाद लाखों रुपए की हेराफेरी की थी। वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। यह ग्राम पंचायत कलमीटार का मामला है। संतोष गिरी गोस्वामी को पंचायत सचिव का प्रभार दिया गया है।



