4 बच्चों की मां को हुआ प्यार, करवा चौथ से पहले ही पति ने प्रेमी से करवा दी शादी,जाने क्या है पूरा मामला – RGH NEWS
देश

4 बच्चों की मां को हुआ प्यार, करवा चौथ से पहले ही पति ने प्रेमी से करवा दी शादी,जाने क्या है पूरा मामला

Husband got married to lover : भागलपुर – आज पूरे देश में अधिकांश हिन्दू महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही है। अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सुहागने यह व्रत रखती है। इस व्रत के जरिए पति-पत्नी में प्यार भी बढता है। वहीं बिहार के भागलपुर जिले में करवा चौथ के एक दिन पहले एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसकी उसके प्रेमी से शादी करवा दी। दरअसल, यह मामला सुलतानगंज स्थित गनगनिया गांव की है। जहां बुधवार को चार बच्चों की मां की शादी उसके प्रेमी से करवा दी गई

गनगनिया गांव के रहने वाले श्रवण कुमार का विवाह 2012 में बांका के फुल्लीडुमर में पूजा से हुई थी। इसके बाद पूजा ससुराल आयी और यहां उसकी मुलाकात छोटु से हुई। छोटू का इसी गांव में मामा का घर है। छोटू से मुलाकात के बाद पूजा उसकी दीवानी हो गई। दोनों की मुलाकात धीरे धीरे प्यार में बदल गया। इस दौरान इन दस वर्षों में श्रवण और पूजा के चार बच्चे भी पैदा हुए।

इस बीच पूजा और छोटु में प्रेम प्रसंग चलता रहा। बताया जाता है कि इस बीच कुछ दिनों के लिए दोनों फरार भी हो गए थे, जिसके बाद पूजा के पति ने इसकी शिकायत थाने में की थी। इसके बाद पूजा तो अपने पति के पास लौट आई लेकिन इश्क कम नही हुआ। इस बीच, श्रवण अपनी पत्नी को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पूजा पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अंत में बुधवार को पति श्रावण अपनी पत्नी की जिद के आगे झुक गया और उसकी शादी प्रेमी के साथ करवा दी।

Husband got married to lover : बताया जाता है कि मामले की जानकारी जब गांव के अन्य लोगों को हुई तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला के मायके वाले भी आए। गनगनिया गांव की पंचायत ने फैसला किया कि महिला को उसके प्रेमी के हाथ सौंपने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इस दौरान स्टांप पेपर में दोनों का राजीनामा लिखवाया गया। महिला और उसके पति ने लिखित में दिया कि अब उनके एक-दूसरे से कोई वास्ता नहीं है।

Related Articles

Back to top button