36 Prisoners Infected HIV : जिला जेल के 36 कैदी HIV संक्रमित,मचा हड़कंप – RGH NEWS
देश

36 Prisoners Infected HIV : जिला जेल के 36 कैदी HIV संक्रमित,मचा हड़कंप

36 Prisoners Infected    : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला जेल में 36 कैदियां को HIV संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी कैदियां का तुरंत इलाज शुरू कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

बता दें एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर, 2023 में लखनऊ जेल में बंद कैदियों की HIV स्क्रीनिंग कराई थी। इस स्क्रीनिंग के दौरान करीब तीन हजार कैदियों का टेस्ट किया गया है। अब रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

Read more: Cg News: मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

जानकारी के अनुसार, जांच में 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। 36 नए एचआईवी संक्रमित मरीज मिलने पर जेल प्रशासन ने कैदियों की काउंसलिंग शुरू कर दी है।

47 हुई कुल मरीजों की संख्या

36 Prisoners Infected HIV वहीं, इससे पहले 11 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले थे। अब 36 नए मरीज मिलने से कुछ रोगियां की संख्या 47 हो गई है। इन सभी का केजीएमयू के एंट्री रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर से इलाज कराया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम संक्रमितों की निगरानी कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button