33% reservation for Women: इस राज्य की सरकार ने प्रदेश के बहनो के लिए किया बड़ा ऐलान, जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप – RGH NEWS
देश

33% reservation for Women: इस राज्य की सरकार ने प्रदेश के बहनो के लिए किया बड़ा ऐलान, जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

33% reservation for Women जयपुर: राजस्थान के भजन लाल सरकार प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पुलिस में सभी पदों पर होने वाली भर्तियों पर महिलाओं को अब 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है।

पहले 30 प्रतिशत दिया जाता था आरक्षण
आपको बता दें कि प्रदेश में पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा था। वर्तमान में राजस्थान पुलिस में केवल 10 प्रतिशत ही महिलाएं कार्यर​त है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण आगे बढ़े। इसके लिए पुलिस में आरक्षण बढ़ाने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजा गया है। अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति के मिलने के बाद यह आरक्षण लागू हो जाएगा।

Read more : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

लोकसभा चुनाव में किा था वादा
33% reservation for Women आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। इसके पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। इसमें आठ प्रतिशत विधवाओं व दो प्रतिशत परित्यक्ताओं को आरक्षण दिया जाता था। वर्तमान में पुलिस बल में 10 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं। मालूम हो कि दो महीने पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button