छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️30 अगस्त को बंद रहेंगी मांस- मटन की दुकानें…..आदेश हुआ जारी…*

रायपुर। नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत 30 अगस्त को मांस- मटन नहीं बिकेगा। जन्माष्टमी के दिन मांस-मटन का विक्रय प्रतिबंधित रहने का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग ने जारी किया है। इस दिन दुकानें खुली मिली तो मांस-मटन जब्त किया जाएगा।



