CG में 3 कत्ल के 3 कातिल, पढ़िए क्रिमिनल WIFE की STORY – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG में 3 कत्ल के 3 कातिल, पढ़िए क्रिमिनल WIFE की STORY

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में खौफनाक हत्या की वारदातों को अंजाम दिया गया है. न्यायधानी बिलासपुर में एक खतरनाक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं 2 अन्य जगहों पर भी खून की होली खेली गई है, जिससे इलाका खौफजदा है.

पहली वारदात

बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र के नेवसा गांव में पत्नी ने अपने पति को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पत्थर से वारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पति शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट कर रहा था, जिससे तैश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

दूसरी वारदात

बेमेतरा जिला से जिला के दो अलग-अलग गांव में एक युवक और एक महिला की कर दी गई. हरदास गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले में ही एक युवक ने हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी. जहां घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार ललित साहू और आरोपी सुमन साहू के बीच आपसी मनमुटाव लंबे समय से चल रहा था. आरोपी मौके की फिराक में था. मौका मिलते ही खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया.

तीसरी वारदात

वहीं अर्जुनी गांव में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक ससुराल जाने की जिद में दोनों के बीच बहस हो गई. इसी बीच पति तैश में आकर पत्नी की हत्या कर दी. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

Related Articles

Back to top button