देश
3 मंजिला इमारत गिरने से दर्दनाक हादसा, कई लोगों के दबे होने की आशंका…

Gujrat गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां के वेजलपुर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद मलबे में चार से पांच लोगों के दबे होने की आशंका है. सूत्रों के अनुसार, इमारत को जीर्ण-शीर्ण घोषित कर दिया गया था, जिसके कारण अधिकांश निवासियों ने परिसर खाली कर दिया था. हालांकि, हादसे के वक्त दो परिवार अंदर रह रहे थे. सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग ने बचाव कार्य शुरू कर दिया.
also read इंडियन रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन…
Gujratअहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष, हितेश बारोट ने बताया कि अग्निशमन विभाग को जब सूचना मिली, तुरंत मौके पर पहुंची. उनके पहुंचने तक सभी लोग बाहर निकल गए थे केवल 3 लोग फंसे हुए थे, जिनको उन्होंने बाहर निकाला. इसमें कोई जनहानी नहीं हुई.



