3 दशक बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा ये शुभ संयोग...इन राशि वालों का बनेगा भाग्य – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

3 दशक बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा ये शुभ संयोग…इन राशि वालों का बनेगा भाग्य

हिंदू धर्म के लोगों और भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास होता है। इस दिन मां पार्वती और भोलेनाथ की पूजा करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है और शिव कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन मां पार्वती और शिव जी का विवाह हुआ था।

महाशिवरात्रि पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। साल 2023 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। इस साल महाशिवरात्रि पर बहुत ही दुर्लभ और शुभ योग बन रहा है। यह योग करीब 3 दशक बाद बन रहा है।

महाशिवरात्रि की तिथि

महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि की शुरूआत 18 फरवरी की रात को 8 बजकर 3 मिनट से होगी और इसका समापन 19 फरवरी को शाम 4 बजकर 19 मिनट पर होगा। महाशिरात्रि की पूजा का महत्व निशिता काल में होता है इसलिए ये त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा।

इन चार राशि वालों का बनेगा भाग्य

मेष राशि- ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास रहने वाला है। भगवान शिव की मेष राशि वालों पर असीम कृपा रहेगी। भगवान शिव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि के कई अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व किसी वरदान से कम नहीं है। महादेव की कृपा से आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। घर में खुशियों का आगमन होगा।

तुला राशि- महाशिवरात्रि का पर्व तुला राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है। भोलेनाथ की कृपा से आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आय में वृद्धि होगी। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार खास रहने वाला है। भगवान शिव की कृपा से आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Related Articles

Back to top button