देश
*✍️हवाई अड्डे के बाहर धमाका….कई लोग घायल….*

काबुल. अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद वहां के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इसी बीच राजधानी काबुल के हवाई अड्डे के बाहर धमाके की खबर है. हवाई अड्डे पर धमाके की खबर की पुष्टि पेंटागन ने की है. इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला काबुल स्थित बैरन होटल के पास हुआ जहां ब्रिटेन के सैनिक और पत्रकार ठहरे हुए हैं. इससे पहले, इटली के एक सैन्य विमान के काबुल एयरपोर्ट से उड़ने के बाद उस पर फायरिंग की गई थी. हालांकि, इस घटना में विमान को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा था.



