जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष बनाए गए अनिरुद्ध

आरजीएस न्यूज़ प्रशांत तिवारी रायगढ़। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश के हर जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ लोकसभा के लिए अनिरुद्ध गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया है। जिससे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनिरुद्ध गुप्ता का रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बनने पर बहुत बधाई दी है और अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत कर मिठाइयां बांटी।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रेणु जोगी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अमित जोगी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से गंभीर देखे गए हैं। वहीं पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए नियुक्तियों के साथ दौरा का कार्यक्रम भी आगामी दिनों में देखने को मिलेगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता को बनाए जाने पर जिले में पार्टी सदस्यों ने बधाई के साथ कहा कि आने वाले दिनों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़( जे) को मजबूती मिलेगी।



