देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: नहीं रहे ‘फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह’….पीएम मोदी ने जताया शोक…*

चंडीगढ़: पंजाब से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वपे 91 वर्ष के थे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था।
मिल्खा सिंह करीब महीने भर तक कोरोना संक्रमण से जूझते रहे। हालांकि, बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मिल्खा सिंह के निधन पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया, जिसने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया। उनके निधन से आहत हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button