देश
*✍️पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…दो मॉडल समेत तीन महिलाएं…*

मुंबई। मुंबई की अपराध शाखा ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने एक होटल पर दबिश देकर दो मॉडल समेत तीन महिलाओं को इस सेक्स रैकेट के जाल से बाहर निकाला है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि महिलाओं की मर्जी के खिलाफ उन्हें देह व्यपार में झोंका जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रेस्क्यू की गई मॉडल मायानगरी में स्ट्रगल कर रहीं थी। दोनों मॉडल की उम्र क्रमश: 22 और 25 साल की हैं। वहीं तीसरी महिला की उम्र 35 साल है। पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़ी एक अन्य महिला को भी हिरासत में लिया है। आरोपी महिला कास्टिंग डायरेक्टर होने के साथ-साथ ब्यूटिशियन भी है।


