छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ राज्य में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना…30- 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान…इन दो दिनों दिनों मे बारिश होने की संभावना…*

रायपुर। भारत मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।छत्तीसगढ़ में 11 एवं 12 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक तथा 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।



