देश

21 लाख दीयों से जगमगाई काशी…बम-बम भोले के लगे जयकारे

वाराणसी

काशी में सोमवार को देव दीपावली पर 21 लाख दीये जलाए गए। शाम को जगह-जगह रंगोली बनाई गई। इसके बाद 80 घाटों और गंगा की रेती में दीये जलाए गए। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती हुई। लाइटिंग और 3D लेजर शो से आसमान रंग-बिरंगा हो गया।

इसे देखने के लिए देशभर से करीब 10 लाख लोग मौजूद हैं। इसके अलावा नमो घाट पर 70 देशों के राजदूत और 150 से ज्यादा विदेशी डेलीगेट्स भी हैं। विदेशी भक्त बम-बम बोल रही है काशी… जैसे गानों पर झूम रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button