धर्म

2025 Somwar Muhurat: आज सावन के तीसरे सोमवार पर भद्रा का साया; यहां जाने महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त…

2025 Somwar Muhurat सावन का तीसरा सोमवार 28 अगस्त को है। सावन के महीने में विशेष रूप से सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने व शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का बहुत महत्व है। मान्यता है कि सावन महीने में सोमवारी के दिन जलाभिषेक करने वाले सभी भक्तों की मनोकामना बाबा भोलेनाथ पूरी करते हैं। सावन सोमवार का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, खासकर महिलाओं के लिए, जो इसे अपने पति और परिवार की सलामती के लिए रखती हैं। इस बार सावन के तीसरे सोमवार पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन के तीसरे सोमवार के दिन पूजन के भद्रा रहित शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई को 10:57 ए एम से 11:24 पी एम तक भद्रा रहेगी। सिंह राशि में चंद्रमा 12:00 पी एम तक रहेंगे, इसके बाद कन्या में जाएंगे। ज्योतिष विद्या के अनुसार, जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ या मीन राशि में होता है, तो भद्रा पृथ्वी पर निवास करती है। ऐसे में कल भद्रा मान्य होगी। इसके साथ ही 07:22 ए एम से 09:04 ए एम तक राहुकाल भी रहेगा।

 

 

Read more Rishabh Pant Ruled out: पांचवें टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर…

 

2025 Somwar Muhurat शिव पूजन का उत्तम मुहूर्त: पंचांग के मुताबिक, सोमवार को अभिजित मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:55 पी एम, रवि योग 05:40 ए एम से 05:35 पी एम तक रहेगा। ऐसे में राहुकाल व भद्रा रहित मुहूर्त 09:05 ए एम से 10:56 ए एम तक रहेगा। आप राहुकाल शुरू होने यानि 07:22 ए एम से पहले व भद्रा समाप्त होने के बाद 11:24 पी एम के बाद भी पूजन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button