2023 में ये स्टॉक कराएगा बंपर मुनाफा, मिल सकता है 46% रिटर्न

Engineers India: नए साल 2023 की शुरुआत होने में कुछ और हैं. नया साल निवेशकों में पोर्टफोलियो में भी कुछ नया करने का जोश भरता है. निवेशक अपने पोर्टफोलियो में दमदार कमाई कराने वाले स्टॉक्स को शामिल करना चाहते हैं. अगर आप भी 2023 के लिए के लिए किसी दमदार शेयर की तलाश में हैं, तो PSU कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के स्टॉक्स पर दांव लगा सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने इस स्टॉक को अपनी न्यू ईयर पिक्स में शामिल किया है. उन्होंने अगले एक साल से ज्यादा के नजरिए से इस शेयर में निवेश की सलाह दी है. निवेशकों को इस अवधि में मौजूदा भाव से करीब 46 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का कहना है, मेरा न्यू ईयर पिक इंजीनियर्स इंडिया है. यह एक इंजीनियरिंग डिजाइन एंड टर्नकी कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी है. इसका फोकस हाइड्रोकार्बन चेन, ऑयल एक्सप्लोरेशन टू पेट्रोकेमिकल्स, केमिकल एंड फर्टिलाइजिंग, माइनिंग, पावर एंड इंफ्रा पर है. कंपनी की ऑर्डरबुक पोजिशन काफी अच्छी है. 8,800 करोड़ रुपये की दमदार ऑर्डरबुक है.
Read more:24 December Rashifal: इन राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा आज का दिन
मिलेगा 46% रिटर्न
Engineers India: मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने इंजीनियर्स इंडिया पर 108 का टारगेट दिया है. 23 दिसंबर 2022 को शेयर का भाव 74.40 रुपये पर बंद हुआ. इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले एक साल के दौरान करीब 46 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है. पिछले 6 महीने में शेयर में करीब 29 फीसदी की तेजी है. इस साल अब तक स्टॉक का रिटर्न 6 फीसदी के आसपास रहा है.



