2023 में ये शेयर चमका सकता है आपके पोर्टफोलियो की किस्मत

Sbi life share: शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. ऐसे बाजार में अगर आप भी क्वालिटी शेयर की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशिल सर्विसेज ने SBI Life के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक शेयर मौजूदा स्तरों से तगड़ा रिटर्न दे सकता है. शेयर 22 दिसंबर को बाजार बंद होने के बाद हल्की मजबूती के साथ 1245 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. SBI Life का शेयर बीते 6 महीने में 16 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है.
यह स्टॉक लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में सबसे पसंदीदा शेयर है. कंपनी की डिस्ट्रिब्युशन क्षमता में मजबूती के साथ कई प्रोडक्ट्स ऑफर करती है. ऐसे में शेयर पर खरीदारी की राय है. शेयर पर 1600 रुपए का टारगेट है. यानी मौजूदा स्तर से शेयर 28 फीसदी का रिटर्न दे सकता है.
Read more:क्रूड ऑयल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, चेक करे आज का ताजा रेट
शेयर खरीदने का सही समय
Sbi life share: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक SBI Life का मार्केट शेयर लगातार बढ़ रहा है. यह आगे भी बढ़ते रहने की उम्मीद है. इंश्योरेंस कंपनी का फोकस एनुटी सेगमेंट में प्रोटेक्शन और नॉन-पर सेविंग पर है. SBI Life का शेयर हाल में काफी टूट चुका है. ऐसे में एंट्री के लिहाज यह सही समय है.



