2022 में इन 10 कारों ने बढ़ाई ऑटो इंडस्ट्री की रौनक – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

2022 में इन 10 कारों ने बढ़ाई ऑटो इंडस्ट्री की रौनक

Top 10 car:साल 2022 खत्म होने को है। यह साल कई बातों को लेकर जाना जाएगा। ऑटो इंडस्ट्री में जान फुंकने से लेकर उसे नई दिशा देने में इसने अहम भूमिका निभाई है। यह खास इसलिए भी होगा, क्योंकि कोरोना जैसी भयंकर महामारी के बाद से इसके कार्यकाल में इंडस्ट्री को एक नई उंचाई मिली है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 2022 में जो कारें लॉन्च हुई हैं, उनमें से अधिकतर को खरीदने के लिए महीनों तक की लंबी वेटिंग लिस्ट है। इस साल भारत में इन 10 कारों ने एंट्री मारकर 4 व्हीलर सेगमेंट में तहलका मचा दिया है।

मारुति बलेनो सीएनजी/टोयोटा ग्लैंजा
मारुति बलेनो सीएनजी और टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ पेश की जाने वाली देश की पहली प्रीमियम हैचबैक बन गई है और इनकी कीमत क्रमश: 8.28 लाख रुपये और 8.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। दोनों कारों को 1.2L K12 बाई-फ्यूल CNG इंजन के साथ पेश किया गया है जो क्रमशः 77 bhp और 98.5 Nm का पीक पावर और टॉर्क आउटपुट देता है।

Read more:Raigarh News: हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी अपने चचेरे भाई पर धारदार हथियार से किया था हमला

Tata ने Tigor को CNG और EV दोनों सेगमेंट में किया लॉन्च
Tata Tiago और Tigor भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये के अंदर सबसे सुरक्षित कारों में से एक हैं और इन्हें दो इंजन विकल्पों – 1.2L Revotron पेट्रोल और 1.2L Revotron Bi-Fuel CNG के साथ पेश किया जाता है। CNG पॉवरट्रेन क्रमशः 73 bhp और 95 Nm का पीक पावर और टॉर्क आउटपुट समेटे हुए है, जबकि दावा की गई है कि माइलेज 26.49 किमी / किग्रा है। कंपनी ने Tiago को ईवी सेगमेंट में भी लॉन्च किया है, जो मिनी बजट की शानदार कार है। यह एक इलेक्ट्रिक सेडान है और दो रंगों में उपलब्ध है। Tata Tigor EV में 310-लीटर का बूट स्पेस है जो स्टोरेज के लिए काफी जगह देता है। कीमतें 10 लाख रुपये से शुरू होती हैं। पावर की बात करें तो Tigor EV 105 Nm टॉर्क के साथ 40 bhp की पावर जेनरेट करती है।

मारुति ग्रैंड विटारा दर्शकों की पहली पसंद
Top 10 car: नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को भारत में दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें मजबूत हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे ई-सीवीटी के साथ जोड़ा गया है। यह वही पावरट्रेन है जो टोयोटा अर्बन क्रूजर हैदर में भी इस्तेमाल किया गया है। यह 91 बीएचपी और 122 एनएम उत्पन्न करता है जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 79 बीएचपी और 141 एनएम उत्पन्न करता है। मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत ₹ 10.45 लाख से शुरू होती है और ₹ 19.65 लाख (औसत एक्स-शोरूम) तक जाती है। ग्रैंड विटारा 15 वेरिएंट में आती है। माइल्ड हाइब्रिड (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल) में ग्रैंड विटारा मॉडल की कीमत ₹ 10.45 लाख है। हाइब्रिड (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल) में ग्रैंड विटारा मॉडल की कीमत ₹ 17.99 लाख है। जबकि ग्रैंड विटारा के ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत ₹ 13.40 लाख से शुरू होती है।

 

Related Articles

Back to top button