20 लीटर महुआ शराब के साथ स्कुटी पर शराब परिवहन कर रहा युवक गिरफ्तार,पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

20 लीटर महुआ शराब के साथ स्कुटी पर शराब परिवहन कर रहा युवक गिरफ्तार,पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई

Raigarh News *रायगढ़* । थाना प्रभारी पूंजीपथरा टीआई कृष्णकांत सिंह को मुखबिर से मिली सूचना पर दिनांक 22.04.2022 को पूंजीपथरा स्टाफ द्वारा सराईपाली, नेहरा कालोनी के पास स्कुटी पर शराब परिवहन कर रहे युवक को पकड़ा गया है, आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है । आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

अधिकांश मांगें पूर्ण, शेष मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर 72 दिन बाद अधिवक्ता संघ का आंदोलन स्थगित

कल दिनांक 22.04.2022 के रात्रि पूंजीपथरा टीआई कृष्णकांत को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सराईपाली की ओर से सोनू चौहान एक काला रंग की स्कुटी में प्लास्टिक बोरी के अंदर महुआ शराब भारी रखकर बिक्री के लिए अपने गांव जमडबरी ले जा रहा है । इस सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से सहायक उप निरीक्षक सिमसोन मिंज, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की को कार्रवाई के लिए रवाना किये । स्टाफ द्वारा सराईपाली रोड में एक व्यक्ति एक काला रंग का स्कुटी में पकड़े, जो पूछताछ पर अपना नाम *सोनू चौहान पिता संतराम चौहान उम्र 27 वर्ष सा0 जमडबरी* का होना बताया जिसके कब्जे से स्कुटी के बीच में रखा करीब 20 लीटर महुआ शराब (कीमती 2000 रुपये) का जप्त किया गया । आरोपी पर धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Back to top button