18 साल के हमलावर ने की गोलीबारी; 3 लोगों की मौत, 6 घायल…

New Mexico न्यू मैक्सिको के फर्मिंगटन में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने बताया कि 18 साल के हमलावर ने तीन लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि छह लोग इस हमले में घायल हुए हैं।न्यू वैक्सिको टाउन की पुलिस ने बताया कि हमलावर को चर्च के बाहर ही ढेर कर दिया गया है। यह गोलीबारी फर्मिंगटन स्थित रिहाइशी इलाके में हुई है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर की इस हमले के पीछे क्या वजह थी।
New Mexicoबता दें कि इस महीने अमेरिका में गोलीबारी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले इसी तरह की घटना इस महीने फ्लोरिडा और लॉस वेगस में हुई है। अमेरिका में जिस तरह से लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं उसके बाद देश में गन कल्चर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Also read सस्ता हो गया खाने का तेल, जानिए किस तेल में कितनी आई गिरावट..