16 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें सूची

Transfer of IAS officers in Haryana : चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शनिवारको बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से 16 आईएएस और 28 एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं। सरकार ने कई जिलों के डीसी भी बदल दिए है। 28 एचसीएस के भी कार्यभार बदले गए हैं। सरकार ने कई नगर निगम के कमिश्नर बदलने के भी आदेश जारी किए हैं।
फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया का भी तबादला कर दिया गया है। वो अब रोहतक निगम कमिश्नर का चार्ज संभालेंगे। अब ए मोना श्रीनिवास फरीदाबाद निगम की नई कमिश्नर होंगी। अशोक कुमार गर्ग मानेसर नगर निगम के कमिश्नर होंगे।
Read more: Raigarh News: मोटरसाइकिल पर गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
7 जिलों के उपायुक्त बदले
Transfer of IAS officers in Haryana सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर ऑर्डर में 7 जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं। इनमें आईएएस सुशील श्रवण को पंचकूला जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर भी बनाया गया है। मनदीप कौर को चरखी दादरी, मनोज कुमार 2 को सोनीपत, राहुल हुड्डा को रेवाड़ी, मोहम्मद इमराज रजा को जींद और प्रशांत पंवार को फतेहाबाद के डीसी की जिम्मेदारी दी गई है। आईएस मनोज कुमार को यमुनानगर का उपायुक्त लगाया गया है।




