15 जून को तबाही मचा सकता है बिपरजॉय तूफान, इन 7 राज्यों के लिए अलर्ट जारी…

Cyclone Biparjoy Latest Update: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसका असर सात राज्यों में दिखाई दे सकता है। हालांकि विभाग का कहना है कि 15 जून को गुजरात में हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी और तेज हवा के साथ बारिश होगी। तूफान का असर राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई दक्षिणी राज्यों में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के 15 जून की दोपहर के आसपास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच सौराष्ट्र, कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटे से 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के साथ तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
चक्रवाती तूफान बिपरजोय को लेकर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने द्वारका में जिला अधिकारी और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।
भारत-पाकिस्तान की ओर तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान
पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बिपरजॉय पिछले 6 घंटों के दौरान 9 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और 165 से 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और लगभग 580 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फैलता जा रहा है। मुंबई के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में किमी, पोरबंदर से 480 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में, द्वारका से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में, नलिया से 610 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 780 किमी दक्षिण की तरफ बढ़ रहा है।
read more शादी से लौट रही बस पलटने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल…
Cyclone Biparjoy Latest Update: “यह चक्रवात अचानक तीव्र हो गया है और 75 किमी प्रति घंटे की गति से 195 किमी प्रति घंटे की चरम तीव्रता तक पहुंच गया है। टाइफून रिसर्च सेंटर, जेजू नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता विनीत कुमार सिंह ने कहा, चक्रवात ताउक्त के बाद अरब सागर (सभी महीनों सहित) में बिपरजॉय सबसे मजबूत चक्रवात है।
समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, देखें वीडियो



