देश

1000 people joined BJP: 1000 से अधिक लोगों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ,थामा BJP का हाथ

1000 people joined BJP : विदिश। लोकसभा चुनाव से पहले सियासत में घमासान मचा हुआ है, तो दूसरी तरफ राजनीतिक दलों के दल बदल का दौर जारी है। चुनाव से पहले बीजेपी का लगातार कुनबा बढ़ते ही जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के विदिशा से राजनीतिक कार्यकर्ताओं की पार्टी के अदला बदली की खबर सामने आई है।

1000 people joined BJP: दरअसल, बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी शिवराज के साथ में मौजूद रहें। वहीं पार्षद, सरपंच, जनपद सदस्य समेत कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व MLA शशांक भार्गव के समर्थन में BJP ज्वाइन किए। बता दें कि रंगई के गणेश मंदिर पर होली मिलन समारोह में शिवराज शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button